Lansdowne Hill Station: लैंसडाउन उत्तराखंड में स्थित एक छोटा सा शहर है. यह उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर में से एक है. यहां आपको चारो ओर हरियाली ही हरियाली नजर आएगी. अगर आप भीड़ भाड़ से कहीं दूर शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आपको लैंसडाउन जरूर जाना चाहिए. गर्मियों के मौसम में हिल स्टेशन घूमना कई लोगों को पसंद करते है. अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है तो आज हम आपको उत्तराखंड के लैंसडाउन हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं
लैंसडाउन में घूमने लायक 15 जगहें
आपको इस हिमालयी आश्चर्य का स्पष्ट दृश्य दिखाने के लिए, हमने लैंसडाउन में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की सूची बनाने का फैसला किया है। यहाँ सूची देखें जिसमें वह सब कुछ है जो आपको चाहिए। कैफ़े से लेकर स्मारकों और पवित्र स्थानों तक, लैंसडाउन में सब कुछ है!
* सेंट मैरी चर्च : एक पुराना चर्च
* टिप एन टॉप : कैम्पिंग और दृश्यात्मक आनंद के लिए
* भुल्ला झील : नौका विहार का आनंद लें
* युद्ध स्मारक : सेना के अनेक कौशलों के साक्षी बनें
* तारकेश्वर महादेव मंदिर : आशीर्वाद प्राप्त करें
* दरवान सिंह संग्रहालय : इतिहास की याद ताजा करने के लिए
* स्नो व्यूपॉइंट : पैदल यात्रा के लिए
* कालागढ़ टाइगर रिजर्व : एक्शन में बाघों को देखें
* सेंट जॉन चर्च : एक प्राचीन चर्च
* गढ़वाली मेस : सबसे पुरानी इमारतों में से एक
* लैंसडाउन ट्रिप ट्रैवल कैफे : यादगार यादें बनाएं
* भीम पकौड़ा: सच्चे अर्थों में जादुई
* हवाघर: एक अनोखा आकर्षण
* दुर्गा देवी मंदिर: शांति की खोज
* लवर्स लेन : विशाल हिमालय के भव्य दृश्यों का आनंद लें
लैंसडाउन घूमने का खर्चा-lansdowne trip budget
लैंसडाउन घूमने का खर्चा है लगभग 5 से 7 हजार वो भी जाना-आना और घूमना लेकर। हम 2 लोग और 2 दिन के लिहाज से बता रहे हैं। बाकी आप लैंसडाउन कैसे जाते हैं, कहां ठहरते हैं, क्या खाते हैं और कहां-कहां घूमते हैं सब पर कई सारी चीजें निर्भर करती हैं। तो अगर वीकेंड पर कहीं आप जाने की सोच रहे हैं तो लैंसडाउन का चुनाव करें और यहां घूमने जाएं। यहां लाइफ में एक बार तो सबको जरूर घूमने जाना चाहिए
कहां रूकें?
लैंसडाउन में आपको रहने के लिए कई जगहें मिल जाएगी। होम स्टे से लेकर लग्जरी होटल तक यहां सब कुछउपलब्ध है। यहां पर एक कमरे का किराया 500-1000 के बीच में है। अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आप किसी स्थानीय निवासी के घर में भी रुक सकते हैं।
लैंसडाउन में क्या खाएं?
जब भी आप लैंसडाउन जाएं तो वहां के सड़क किनारे छोटे-छोटे ढाबों में खाना जरूर खाएं। यहां पर आपको पहाड़ी ककड़ी का रायता और चुड़कानी भात का लुफ्त उठाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो गौहत की दाल भी खा सकते हैं।
लैंसडाउन कैसे पहुंचे-How to reach lansdowne from noida
लैंसडाउन नोएडा से बस 250km दूर है। यहां आप बाय रोड जा सकते हैं जिसमें आपको 6 घंटे लगेंगे। जैसे आप बस से यहां जा सकते हैं। ट्रेन से जाना चाहते हैं तो आप पहले देहरादून जाएं या काठगोदाम जाएं और यहां से लैंसडाउन जाएं। देहरादून से जाने के लिए 4 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है। तो, काठगोदाम से लैंसडाउन आने में आपको 5 घंटे लग सकते हैं। तो, सबसे अच्छा तरीका है कि आप बाय रोड लैंसडाउन जाएं।