Top best hill station in Kashmir कश्मीर में शीर्ष सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन

 धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों को भला कौन नहीं देखना चाहता होगा और बात जब सर्दी के मौसम की हो फिर तो समझो सोने पे सुहागा। बर्फीली वादियां, झरने और झीलों के नजारे के बारे में सोचने भर से ही आप उसकी तरफ खींचे चले जाएंगे। जिसने भी कश्मीर को लेकर ये कहा है, बिल्कुल ठीक कहा है कि अगर धरती पर कहीं जन्नत है तो यहीं है। इन दिनों कश्मीर की फिजा कुछ ऐसी ही है। कश्मीर में पहली स्नोफॉल हो चुकी है और अगर आपको भी बर्फ से ढके पहाड़ देखने का शौक है तो सोच क्या रहे हैं बना लीजिए कश्मीर की छुट्टियों का प्लान जहां आप स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कश्मीर के चार खूबसूरत स्थल भारत के सबसे उत्तर में स्थित कश्मीर भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र है। बर्फ से ढके यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़ और चमचमाती झिले यहां की सुंदरता को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।


1.डल झील - कश्मीर की डल झील भी लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां चलने वाले शिकारा यानी नौकाएं आपका मन मोह लेंगी और आप खुद को इसमें बैठने से नहीं रोक पाएंगे। आप किराए पर शिकारा लेकर डल झील में घंटों घूम सकते हैं और अगर आपका कुछ समय और डल झील में बिताने का दिल है तो इसके लिए आप वहां होटल न करके हाउसबोट बुक कर सकते हैं और यादगार पल बिता सकते हैं। इस झील के किनारे हजरत बल मस्जिद भी है। 



2.दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान - कश्मीर का दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान विश्व भर में प्रसिद्ध शानदार नेशनल पार्क है। 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह उद्यान भारत का सबसे ऊंचा आरक्षित वन है, जो कश्मीर के मुख्य शहर से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यदि आपको हरे भरे वातावरण में कुछ शांति का पल बिताना है, यह जगह आपके लिए बेहतरीन हो सकती है।इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के सुंदर वनस्पतियां और दुर्लभ जीव की प्रजातियों को देखना है, तो आप इस नेशनल पार्क को विजिट करने आ सकते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह सबसे लोकप्रिय स्थल है। दाचीगाम का मूल अर्थ 10 गांव होता है। इस उद्यान का नाम दाचीगाम उन 10 गांवो को समर्पित है, जिसे यहां पार्क बनाने के लिए अन्य जगह स्थानांतरित करना पड़ा।


3.युसमर्ग - प्राकृतिक सुंदरता और शांति के बीच कुछ समय बिताने के लिए युस्मार्ग कश्मीर का सबसे प् लोकप्रिय स्थल है, जो 7500 फीट की ऊंचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के केंद्र में स्थित है माना जाता है कि यहां पर यीशु एक बार रह चुके थे। मन की शांति पाने के लिए पर्यटक इस जगह को काफी पसंद करते हैं।


4.श्रीनगर – श्रीनगर कश्मीर में घूमने के लिए सबसे मशहूर और सुंदर जगहों में से एक है. पर्यटक यहां हरे-भरे पहाड़ों से घिरे पहाड़ देख सकते हैं. डल झील श्रीनगर का मुख्य आकर्षण है. ये झील शहर की सबसे अद्भुत झील है. इसका नजारा बहुत ही आकर्षक है. इसके अलावा आप शालीमार बाग और मुगल उद्यान, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन और कुछ समय निगीन झील, वुलर झील और परी महल में बिता सकते हैं.  श्रीनगर घूमने के लिए जून से अक्टूबर का समय सबसे अच्छा है. सर्दियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए दिसंबर और जनवरी के महीनों में इस जगह की यात्रा कर सकते हैं. आप अरु घाटी और बेताब घाटी जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं


5.लेह लद्दाख कश्मीर - लेह लद्दाख़ कश्मीर की वो खूबसूरती जगह है जो बाइकर्स की सबसे पसंदीदा जगह है। अगर आपको बाइक से घूमने फिरने का शोक है। तो ये जगह आपके स्वर्ग से कम नही है। यहाँ आपको चारों ओर विशाल पर्वतों की चोटियाँ और खूबसूरत झरने और खूबसूरत झीले देखने को मिलेगी आपको एक बार लेह लद्दाख की यात्रा जरूर करनी चाहिए। 


6. हेमिस् कश्मीर - हेमिस लेह से लगभग 50 किमी दूर स्थित एक छोटा सा गाँव है यहाँ आपको कुछ प्राचीन मठ देखने को मिलेंगे। जिनमे सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हेमिस मठ है। यहाँ आप एक जगह और है। जहाँ आप घूमने जा सकते है। वो यहाँ का हेमिस राष्ट्रीय उद्यान है। ये जगह पर्यटकों के बीच बहुत फेमस है। 


7.शालीमार - शालीमार बाग प्राचीन डल झील के तट पर स्थित, शालीमार बाग कश्मीर घाटी में सबसे बड़ा मुगल गार्डन है और श्रीनगर के पास सबसे फेमस पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह श्रीनगर से 15 किलोमीटर दूर स्थित है। 31 एकड़ के क्षेत्र में बने इस बेहतरीन बाग को सम्राट जहांगीर ने 1619 में अपनी प्यारी पत्नी नूरजहां के लिए बनाया था। इस खूबसूरत मास्टरपीस को "हाउस ऑफ लव" के रूप में भी जाना जाता है, जिसे मूल रूप से "फराह बक्श" कहा जाता था। बगीचे का डिज़ाइन परशियन "चार बाग" पर आधारित है। शालीमार बाग का मुख्य आकर्षण "चीनी खनास" हैं। इसे रात में तेल के लैंप से रोशन किया जाता था।


8. खीर भवानी मंदिर - खीर भवानी मंदिर श्रीनगर से 27 किलोमीटर दूर तुल्ला मुल्ला गांव में स्थित है। ये मंदिर मां खीर भवानी को समर्पित है। यह मंदिर कश्मीर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। मां दुर्गा को समर्पित इस मंदिर का निर्माण एक बहती हुई धारा पर किया गया है। इस मंदिर के चारों ओर चिनार के पेड़ और नदियों की धाराएं हैं, जो इस जगह की सुंदरता पर चार चांद लगाते हुए नज़र आते हैं। ये मंदिर, कश्मीर के हिन्दू समुदाय की आस्था को बखूबी दर्शाता है।



कश्मीर जाने का सही समय

कश्मीर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय आप पर निर्धारित करता है। की आप का यहाँ कब जाना चाहेंगे, क्योंकि कश्मीर वो खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जहाँ आप कभी भी और किसी भी मौसम मे घूमने के लिए जा सकते हैं। कश्मीर वो पर्यटन स्थल जहाँ आपको हर तरह की एक्विटी कर सकते है। फिर चाहे वो एक्विटी गर्मियों के मौसम की हो या फिर सर्दियों के मौसम की हो आप सबका लुफ्त यहाँ उठा सकते हो। 

कैसे पहुंचे और कहा रुके? 

कश्मीर में घूमने के लिए कभी भी जाया जा सकता है। फिर भी वहां की यात्रा के लिए सब से अच्छा समय मार्च से अक्टूबर के बीच का है। इस दौरान वहां का मौसम काफी अच्छा रहता है। कश्मीर जाने के लिए जम्मू ही सबसे नजदिकी रेल्वे स्टेशन और एयरपोर्ट है और लगभग हर बड़े शहर से जुड़ा हुआ है। यहां ठहरने के लिए होटल, गेस्ट हाउस और हाउसबोट हैं। जम्मू-कश्मीर नगर निगम ने भी यहां कई कॉटेज और बंगले बनाए हैं, जहां ठहरा जा सकता है।

श्मीर की स्थानीय भोजन 

कश्मीर में दो तरह का भोजन मुख्य है एक कश्मीरी पंडितों का भोजन है, जो बिना प्याज या लहसुन के पकाया जाता है और काफी हद तक शाकाहारी होता है। दूसरा मुस्लिम घरों में लोकप्रिय है कश्मीरी व्यंजन है, जिसमें तिब्बत और विदेशी प्रभाव देखा जाता है। कश्मीरी पुलाव, कश्मीरी ग्रेवी, मोमोज और मटन, चिकन देशभर में काफी प्रसिद्ध हैं। मटन की 30 से अधिक रेसिपीज कश्मीर घाटी में पकाई जाती हैं। पानी के बाद यहां सबसे ज्यादा पीने वाला ड्रिंक चाय है। कश्मीरी भी मिठाइयों के बहुत शौकीन होते हैं इसलिए यहां मीठे पुलाव और घेवर की स्वादिष्ट मिठाईयां मिलती हैं। काहवा मसाले के साथ तैयार की जाने वाली एक तरह की कश्मीरी चाय बड़ी मशहूर है जिसका स्वाद यहां आने वाले पर्यटक जरूर लेते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.