Best India top 3 shiv mandir

                      

                     ज्योतिलिंग शिव मंदिर 


 भारत देश अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो समृद्ध है ही साथ ही साथ यहां कई धार्मिक पर्यटन स्थल है जहां लोग देश विदेश से घूमने के लिए आते है अपने परिवार या दोस्तो के साथ और इस खुबसुरत जगह से यादो को अपने साथ समेट कर ले जाते है तो आइए जानते है इस ऑर्टिकल के माध्यम से प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर के बारे में 12 ज्योतिलिंग के बारे में बताया गया है 

 मित्रों इससे पहले वाले ब्लॉग में 6 मंदिर केदारनाथ, सोमनाथ, अंत्रामलाई मंदिर, महाकालेश्वर मन्दिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, लिंगराज मंदिर के बारे में विस्तार पूर्वक विचार किए थे आज जानेंगे अमरनाथ गुफा, त्रयंबकेश्वर मंदिर, भोजपुर शिव मंदिर 


 8. अमरनाथ गुफा - अमरनाथ का गुफा कश्मीर की खूबसूरत बर्फी घाटियों के बीच पाई जाती हैं पौराणिक मान्यता के अनुसार इस गुफा में भगवान भोलेनाथ के इस गुफा में माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी


 

अमरनाथ गुफा को बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है शिव भक्तों के लिए सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है अमरनाथ गुफा के मंदिर की विशेषता है कि यहां अपने आप ही बर्फ के शिवलिंग का निर्माण होता है

 

9. त्रयंबकेश्वर मंदिर - ज्योतिर्लिंग मंदिर है जो नासिक शहर से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर गोदावरी नदी के किनारे स्थित है


 इस मंदिर का निर्माण बालाजी बाजीराव द्वारा करवाया गया था भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से गिना जाने वाला यह मंदिर काले पत्थरों से बनाया गया हैं शिवलिंग के मुखों को ब्रह्मा विष्णु और रूद्र तीनों रूपों में दर्शाया गया है इतना ही नहीं तीन मुखों वाले मुकुट महंगे रत्न और स्वर्ण से सुशोभित है


10. भोजपुर शिव मंदिर - भोजपुर शिव मंदिर एक प्राचीन मंदिर है जो कि अपने भवन के अधूरे निर्माण के कारण जाना जाता है 


इस मंदिर में एक विशाल शिवलिंग स्थापित हैं जिसका निर्माण चट्टान से हुआ है इस शिवलिंग की बात की जाए तो यह देश के सबसे ऊंचे और विशालकाय शिव नींदों में से एक माना जाता है मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध देश विदेश के सभी पर्यटनो के लिए आकर्षण का केंद्र है 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.