उत्तर प्रदेश के शानदार और अदभूत हिल स्टेशन Magnificent and amazing hill stations of Uttar Pradesh

रामपुर शहर बहुत ही पवित्र और अदभूत पर्यटन स्थल में से एक है इस जगह पर बहुत सारे अच्छे अच्छे दर्शनीय स्थल भी शामिल हैं रामपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। रामपुर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 322 किलोमीटर दूर है। रामपुर जिला मुरादाबाद और बरेली जिले के बीच में स्थित है। रामपुर जिले में कोसी नदी बहती है। कोसी नदी रामपुर जिले की प्रमुख नदी है। रामपुर जिले की स्थापना नवाब फैजुउल्लाह खान ने की थी। इस नगर की स्थापना 1774 में की थी और यहां पर शासन उन्होंने 1774 से 1789 तक किया था। रामपुर को नवाबों का शहर कहा जाता है। रामपुर जिला उत्तर प्रदेश में, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा के पास स्थित है। इस जिले की सीमा उत्तराखंड की सीमा से मिलती है। रामपुर जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। आइए जानते हैं - रामपुर जिले में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।

रामपुर जिले में घूमने वाली जगह


गांधी जी की समाधि - गांधी समाधि रामपुर शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। महात्मा गांधी जी भारत के राष्ट्रपिता है। महात्मा गांधी जी शांति और अहिंसा के प्रतीक है। महात्मा गांधी की समाधि भारत में दो जगह स्थित है। एक है - दिल्ली का राजघाट जहां पर आप को महात्मा गांधी की समाधि देखने के लिए मिलती है और एक है - उत्तर प्रदेश का रामपुर, जहां पर आपको महात्मा गांधी जी की समाधि देखने के लिए मिल जाती है

 
यहां पर महात्मा गांधी जी की राख को संभाल कर रखा गया है। इसलिए यह जगह को सुंदरता से सजाया गया है और बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है। यहां पर पार्क बनाया गया है, जो बहुत सुंदर है। यहां पर स्मारक बनाई गई है, जिसमें गांधी जी की समाधि ब्लैक मार्बल से बनाई गई है और उसमें हे राम लिखा है। यहां पर हमारे देश के लिए शहीद हुए जवानों के बारे में बताया गया है यहां पर उनकी फोटो और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। यहां पर समाधि स्थल पर प्रवेश करने के लिए बहुत सुंदर प्रवेश द्वार बनाया गया है। यहां पर लोगों के बैठने के लिए चेयर बनाई गई है। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यह रामपुर का मुख्य आकर्षण स्थल है। 


कस्तुरबा - कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार रामपुर जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक बहुत सुंदर पार्क है। यहां पर आपको झील  देखने के लिए मिलती है। यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यह पार्क रामपुर में पुलिस लाइन में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। पार्क में प्रवेश का शुल्क लिया जाता है। यहां पार्क बहुत बड़ी एरिया में फैला हुआ है। पार्क में आपको विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर हर्बल प्लांट भी लगे हुए हैं। पार्क में छोटे-छोटे छायादार स्थान बने हुए हैं, जहां पर आप बैठ सकते हैं। यह स्थान बहुत सुंदर लगते हैं और यह पूरी तरह पत्थर से बने हुए हैं। यहां पर पार्किंग के लिए भी अच्छी जगह है। आप रामपुर घूमने के लिए आते हैं, यहां एक बार जरूर जाए


अंबेडकर पार्क - अंबेडकर पार्क  रामपुर शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक सुंदर पार्क है। इस पार्क में आपको विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर फूल वाले पौधे भी लगाए गए हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं। यह पार्क रामपुर में, रामपुर मुरादाबाद हाईवे सड़क पर स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है


कोठी खास बाग रामपुर -  कोठी खास बाग रामपुर शहर का एक मुख्य स्थान है। यह एक प्राचीन स्थल है। आपको यहां पर एक प्राचीन कोठी देखने के लिए मिलती है, जो रामपुर के नवाब के द्वारा बनवाई गई है। यह कोठी बहुत ही सुंदर है और आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह कोठी मोहम्मद अली खान रोड के पास स्थित है। यहां पर आकर अच्छा लगेगा



जामा मस्जिद रामपुर - जामा मस्जिद रामपुर का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। यह एक प्राचीन मस्जिद है। यह मस्जिद रामपुर शहर के बीचो-बीच रजा लाइब्रेरी के पास में स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण रामपुर के प्रथम नवाब फैजुल्लाह खान ने करवाया था। यह रामपुर के संस्थापक थे। उन्होंने इस मस्जिद का निर्माण 1766 में करवाया था। यह मस्जिद बहुत सुंदर है। जामा मस्जिद में आपको 3 बड़े गुंबद देखने के लिए मिलते हैं और चार ऊंची मीनारे देखने के लिए मिलती है, जो बहुत सुंदर है। इन मीनारों में गोल्ड की परत चढ़ी हुई है, जो इसे शाही लुक देता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और इस मस्जिद को देख सकते हैं। यह रामपुर की सबसे बड़ी मस्जिद है। इसके पास में ही आपको एक क्लॉक टावर भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है और यह भी प्राचीन है


रजा लाइब्रेरी रामपुर -  रजा लाइब्रेरी रामपुर शहर का एक प्रमुख स्थल है। यहां पर आपको एक प्राचीन इमारत देखने के लिए मिलती है। यह दुनिया की मशहूर लाइब्रेरी में से एक है। यह रामपुर जिले में नवाबों का एक अमूल्य खजाना है। रामपुर जिले को नवाबों के शहर नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना रामपुर के प्रथम नवाब फैजुल्लाह खान द्वारा 1774 ईसवी में की गई थी। इसके पश्चात रामपुर के सभी नवाब विशेषकर नवाब रजा अली खान ने इसकी उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 1975 में इस लाइब्रेरी को राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित कर दिया गया। इस लाइब्रेरी में अरबी, फारसी, संस्कृत, तुर्की, पासतो, उर्दू, हिंदी एवं अन्य विभिन्न भाषाओं की दुर्लभ पांडुलिपियों हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न लघुचित्र, ताड़पत्र और खतत्ती के नमूनों का उत्तम संग्रह है। इस लाइब्रेरी में बहुत सी ऐसी पांडुलिपि हैं, जिन पर मुगल बादशाहों की मोहर और हस्ताक्षर है। विभिन्न भाषाओं में लिखी बेजोड़ 15000 पांडुलिपि या और 70000 किताबें लाइब्रेरी में रखी हुई है


रामपुर रजा लाइब्रेरी में एंट्री के लिए आपको अपने साथ आधार कार्ड रखना चाहिए। यहां पर आपका नाम, कांटेक्ट, एड्रेस डिटेल ली जाती है। अगर यहां पर कोई विदेशी व्यक्ति एंट्री करना चाहता है, तो उसके लिए पासपोर्ट रखना चाहिए। यहां पर आपको बहुत सुंदर सुंदर स्टेचू देखने के लिए मिलते हैं। कैलीग्राफी, पेंटिंग देखने के लिए मिलती है। इस लाइब्रेरी के सामने आपको खूबसूरत गार्डन देखने के लिए मिलता है, जहां पर फाउंटेन और फव्वारे लगे हुए हैं। यह लाइब्रेरी बहुत ही भव्य लगती है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं

 

आर्यभट्ट प्लैटेनियम रामपुर - आर्यभट्ट प्लैटेनियम रामपुर जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। आर्यभट्ट प्लैटेनियम रामपुर जिले में जिला जेल के पीछे स्थित है। यह प्लैटेनियम बहुत सुंदर है। बिल्डिंग का डिजाइन भी बहुत अच्छा है। बिल्डिंग का डिजाइन ऊपर से गोलाकार है, जो बहुत अच्छा लगता है।



यह प्लैटेनियम खासकर बच्चों को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि यहां पर ग्रह नक्षत्रों से संबंधित जानकारी मिलती है और यहां पर शो भी देखने के लिए मिलता है। आर्यभट्ट प्लैटेनियम में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। यहां पर एक व्यक्ति का 25 रुपए लिए जाते हैं। विकलांगों के लिए प्रवेश निशुल्क है। यह प्लैटेनियम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रबंधित किया जाता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.