शिमला की यात्रा कैसे करें शिमला जाने का सबसे अच्छा समय How to travel to Shimla Best time to visit Shimla

घूमने जाने के लिए सोच रहे हैं तो शिमला आप के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता है। यहाँ आप बहुत सारे रोमांचक गतिविधियों शामिल हो सकते हैं, इसके अलावा आप ब्रिटिश काल की वास्तुकला और लुभावने चोटियों का भव्य दृश्य का दीदार कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहूं तो शिमला एक ऐसी जगह है जहाँ आपको छुट्टियां बिताने के लिए सबसे आदर्श तरीका प्रदान करता है।

                  नमस्कार दोस्तों, मुझे यकीन है आप सभी अच्छे होंगे। आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। इस आर्टिकल में मैं आपको शिमला में घूमने की  (Shimla me ghumne ki jagah) के बारे में संपूर्ण यात्रा जानकारी दुगी। यहां हम शिमला में घूमने की जगह के साथ-साथ शिमला में रुकने की जगह और यहां के प्रसिद्ध भोजन जैसी जरूरी जानकारी भी लेंगे, तो आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए।


शिमला में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Shimla

शिमला में घूमने का बेहतरीन समय मार्च से नवंबर तक का होता है। बीच में जुलाई और अगस्त महीने में वर्षा अधिक होती है, इसलिए यहां पर इस समय अधिक टूरिस्ट नहीं आते, बाकी आप मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच में शिमला में घूमने के लिए आ सकते हैं। इस समय तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच में रहता है, और अधिक वर्षा नहीं होती। यह समय शिमला में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, और सबसे अधिक टूरिस्ट यहां पर मार्च से जून महीने के बीच में ही आते हैं। जून में तो यहां पर होटल मिलना भी मुश्किल हो जाता है जैसा कि आप जानते हैं, शिमला एक ठंडा इलाका है, और मई-जून में भारत में गर्मी बहुत अधिक पड़ती है और जून में गर्मियों  की छुट्टियां भी आती है, इसलिए ज्यादातर लोग अपनी छुट्टियां मनाने के लिए शिमला में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप अधिक भीड़भाड़ पसंद नहीं करते, तो या तो जून से पहले आना चाहिए या फिर आपको अगस्त के बाद यहां पर आना चाहिए।


शिमला में रुकने की जगह – Where To Stay In Shimla 

शिमला में आपको रुकने की बहुत सी जगह मिल जाएगी। यहां पर आपको साधारण होटल ₹1500 से ₹2500 के बीच आसानी से मिल जाएगा। यहां पर माल रोड पर आप होटल आसानी से ले पाएंगे, माल रोड को होटल का हब भी कहा जाता है। ज्यादातर टूरिस्ट यहीं पर अपना होटल बुक करवाते हैं। यहां पर आपको साधारण से महंगे तक होटल मिल जाएंगे। इसके अलावा भी पूरे शिमला में आपको जगह जगह पर रहने के उचित स्थान मिल जाएंगे। यहां पर आपको कई लग्जरी रिजॉर्ट भी मिलेंगे, जिसमें खर्चा 15 से ₹20000 तक हो जाता है।

शिमला जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

शिमला जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। शिमला एक टूरिस्ट प्लेस है, इसलिए यहां पर नॉर्मल स्थान के मुकाबले अधिक पैसे खर्च होंगे। यहां पर आपको खाना पीना और रहने का ज्यादा खर्च देना होगा। सबसे पहले तो अगर रहने की बात करूं तो आप 1500 से 2500 के बीच एक रात के लिए कमरा किराए पर ले सकते हैं। आप होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सहायता ले सकते हैं। शिमला में आपको जगह जगह पर होटल मिल जाएंगे।इसके बाद रही खाने-पीने की बात तो आपको बता दूं कि आपके रोज के कम से कम हजार रुपए भोजन के लगेंगे। भोजन के अलावा यहां पर कुछ स्थानों पर टिकट भी लगती है, जिसमें आपको 50 से ₹250 के बीच देने पड़ सकते हैं। अगर 5 दिन की शिमला ट्रिप की बात करूं तो आपको लगभग ₹15000 का खर्च आ जाएगा। अगर आप बाहर देश से आ रहे हैं तो आपको वीजा वगैरा के लिए भी अलग से पैसे खर्च करने होंगे।आपके घूमने का खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप शिमला आने के लिए किस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप हवाई जहाज में आना चाहते हैं तो टिकट के अधिक पैसे लगेंगे। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से आते हैं, तो सस्ता पड़ेगा और अगर आप खुद का साधन लेकर भी आएंगे तो भी आपका खर्च काफी अधिक हो जाएगा।

शिमला कैसे जाएं – How to reach Shimla 

शिमला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश में स्तिथ है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ यात्रा करना लगभग सभी पर्यटकों का सपना रहा है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और सुखद वातावरण देश के बाकि जगहों से विकुल अलग रहा है। इसलिए शिमला हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की शिमला कैसे पहंचा जाये। शिमला जाने के लिए मुख्य तर पर 3 मार्ग हैं, आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से शिमला आसानी पहंच सकते हैं।


वायु मार्ग – By Air: अगर आप हवाई मार्ग से शिमला आना चाहते हैं, तो आपको बता दूं कि जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शहर से केवल 22 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एयरपोर्ट दिल्ली चंडीगढ़ जैसे बड़े एयरपोर्ट से बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है। आप इस एयरपोर्ट पर आने के बाद शिमला में घूमने के लिए टैक्सी या बस की सहायता ले सकते हैं। अगर आप पहले से एक कैब बुक करवा लेते हैं, तो आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।

रेल मार्ग – By Train: अगर आप ट्रेन से शिमला जाना चाहते हैं, तो शिमला का सबसे करीबी रेलवे जंक्शन शिमला शहर से 90 किलोमीटर की दूरी पर कालका में स्थित है। इसे कालका रेलवे स्टेशन कहा जाता है, आप कालका में इस रेलवे स्टेशन की सहायता से आ सकते हैं। यह भारत के मेजर रेलवे स्टेशन से बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है।

कालका से शिमला जाने के लिए आप टॉय ट्रेन की सहायता ले सकते हैं। यह टॉय ट्रेन बहुत ही फेमस है और यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज घोषित की गई है। इस ट्रेन से शिमला जाने पर आपको 5 से 6 घंटे का समय लगेगा, लेकिन आप शिमला की हरी-भरी वादियों को देखते हुए जा सकते हैं। इसके अलावा आप टैक्सी लेकर भी शिमला पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग – By Road: अगर आप सड़क मारा से शिमला आना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि प्राइवेट बस और रेगुलर रोड सर्विस से शिमला बहुत ही बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है। आप दिल्ली चंडीगढ़ और मनाली जैसे हाईवे से शिमला में आ सकते हैं, अगर आप खुद के साधन से शिमला आते हैं, तो यह सफर आपके लिए बहुत ही सुहाना रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.