ये है जांजगीर चांपा में घूमने की बेहतरीन जगह - Travellifeangle

 जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ का एक मुख्य जिला है। यह  छत्तीसगढ़ के मध्य में स्थित है। जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी बहती है। हसदेव नदी परियोजना से इसकी बहुत सारी भूमि संचित होती है। जांजगीर-चांपा में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। जांजगीर-चांपा के आसपास प्राकृतिक और प्राचीन जगह देखने के लिए मिल जाती है। आप जांजगीर-चांपा में आकर घूम सकते हैं और आपको बहुत अच्छा लगेगा। जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 175 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर ट्रेन के माध्यम से और सड़क माध्यम से पहुंच सकते हैं। 

जांजगीर-चांपा में घूमने की जगह


1. मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर जांजगीर चांपा 

मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर जांजगीर चांपा का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। यह मंदिर चंद्रहासिनी माता को समर्पित है। यह मंदिर जांजगीर चांपा में चंद्रपुर में स्थित है। यहां पर मां का मंदिर महा नदी के किनारे पर बना हुआ है। यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर साल में एक बार मेला भी लगता है। यहां पर नवरात्रि के समय बहुत भीड़ होती है। 

               मां चंद्रहासिनी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। यहां पर जो भी आता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर तरीके से बना हुआ है और यहां पर बहुत सारी देवी देवताओं की मूर्तियां देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक रहती है। यहां पर शिव भगवान जी की अर्धनारीश्वर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत बड़ी है और आकर्षक है। इसके अलावा यहां पर समुद्र मंथन के दृश्य को भी मूर्तियों के द्वारा दिखाया गया है।


 इन्हें भी पढ़ें :- सप्तदेव मंदिर है अदभुत और रोचक Saptdev temple is amazing and interesting



चंद्रहासिनी मंदिर के पास का गार्डन

मंदिर में बहुत सुंदर गार्डन बना हुआ है और गार्डन में बहुत सारे देवी देवताओं के मूर्तियां देखने के लिए मिलती है। यहां पर रामायण और महाभारत के बहुत सारे दृश्यों को मूर्तियों के माध्यम से दिखाया गया है। यहां पर आकर बहुत शांति मिलती है। यहां पर प्रसाद की बहुत सारी दुकानें हैं, जहां से आप प्रसाद लेकर माता को अर्पित कर सकते हैं और यहां पर लोग मन्नत मांगने आते हैं। यहां पर आपको महानदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। आप जांजगीर-चांपा आते हैं, तो आपको चंद्रहासिनी मंदिर भी घूमने के लिए जरूर आना चाहिए। जो बहुत ही सुंदर है। यह चंद्रपुर नगर में स्थित है और आप यहां पर बस या गाड़ी से पहुंच सकते हैं। 


2.श्री गोपाल महाप्रभु मंदिर जांजगीर-चांपा 

श्री गोपाल महाप्रभु मंदिर जांजगीर-चांपा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर श्री कृष्ण जी और राधा जी को समर्पित है। यहां पर श्री कृष्ण और राधा जी की बहुत सारी प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर पूरा पत्थर से बना हुआ है और मंदिर में बहुत सुंदर कारीगरी की गई है। यह मंदिर जांजगीर चांपा में चंद्रपुर में चंद्रहासिनी मंदिर के पास ही में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। 


3.माँ नाथल दाई देवी मंदिर 

माँ नाथल दाई देवी मंदिर चंद्रपुर में स्थित एक सुंदर मंदिर है। नाथल दाई को चंद्रहासिनी माता की बहन माना जाता है और आप इस मंदिर भी घूम सकते हैं। यहां पर नवरात्रि के समय मेला लगता है। यहां पर बहुत विशाल मेला लगता है, जिसमें बहुत दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। नाथल दाई मंदिर बहुत सुंदर है और यहां पर आपको बहुत सारी देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। 

4.विश्राम वट जांजगीर चांपा

विश्राम वट जांजगीर-चांपा का एक प्राचीन एवं धार्मिक स्थल है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहां पर श्री राम जी, माता सीता जी और लक्ष्मण जी ने अपने वनवास काल के दौरान वन में गमन करते हुए, यहां पर आराम किया था। यहां पर आपको प्राचीन वटवृक्ष देखने के लिए मिलता है, जिसके नीचे श्री राम जी ने आराम किया था। यहां पर हनुमान जी का मंदिर भी बना हुआ है। यह मंदिर महानदी के किनारे बना हुआ है और यहां पर आपको अच्छा लगेगा, शांति मिलती है। विश्राम वट जांजगीर चांपा में गिधौरी में स्थित है और आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। 


5.श्री शिवरीनारायण धाम जांजगीर चांपा 

श्री शिवरीनारायण धाम जांजगीर-चांपा का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिवरीनारायण नाम की जगह में महानदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है और इस मंदिर में मुख्य रूप से विष्णु भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर विष्णु भगवान जी की बहुत सारी प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इस मंदिर का डिजाइन भी बहुत सुंदर है। आप यहां पर आ कर अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर बहुत शांति मिलती है। 

6.भगवान विष्णु मंदिर जांजगीर चांपा 

भगवान विष्णु मंदिर जांजगीर चांपा जिले में स्थित एक प्राचीन मंदिर है।  यह मंदिर जांजगीर नैला में स्थित है। यह मंदिर भीमतालाब के पास में बना हुआ है। यह पूरा मंदिर पत्थरों से बना हुआ है और बहुत ही सुंदर लगता है। यह मंदिर जाज्वलय देव द्वारा बनाया गया था। जाज्वलय देव कलचुरी राजा थे। यह मंदिर जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन से करीब 4 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर 13वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह मंदिर नागर शैली में बनाया गया है और पूरे मंदिर का निर्माण बलुआ पत्थर से किया गया है। मंदिर के प्रवेश द्वार में भी सुंदर कारीगरी की गई है। मंदिर के चारों तरफ बगीचा है। मंदिर के अंदर गर्भ गृह में किसी भी देवी देवता की प्रतिमा विराजमान नहीं है। इस मंदिर को नकटा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। आप जांजगीर-चांपा आते हैं, तो आपको इस मंदिर में जरूर घूमने के लिए आना चाहिए। 



7.भीम तालाब जांजगीर चांपा 

भीम तालाब जांजगीर चांपा का एक प्रमुख स्थल है। यह एक सुंदर तालाब है। यह तालाब बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। तालाब के किनारे एक गार्डन देखने के लिए मिलता है। यह गार्डन हरियाली से भरा है और उसमें कसरत करने के लिए यंत्र भी लगाए गए हैं। इस तालाब के एक किनारे पर आपको विष्णु मंदिर देखने के लिए मिल जाता है। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। भीम तालाब के बारे में लोगों का मानना है, कि इस तालाब का निर्माण पांडव के द्वारा किया गया है। इस तालाब का निर्माण भीम के द्वारा किया गया है। इसलिए इस तालाब को भीम तालाब के नाम से जाना जाता है। भीम तालाब में आपको सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल जाता है। यहां पर आप आपको एक और तालाब देखने के लिए मिलता है। यह तालाब रानी तालाब के नाम से जाना जाता है। इस तालाब का दृश्य भी बहुत ही आकर्षक रहता है। 


8.सिद्ध श्री नहरिया बाबा मंदिर जांजगीर चांपा 

श्री नहरिया बाबा मंदिर जांजगीर-चांपा का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर श्री हनुमान जी को समर्पित है। यहां पर हनुमान जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन के पास ही में है। मंदिर परिसर में आपको श्री राम जी, लक्ष्मण जी, भगवान शिवजी, शीतला माता जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इस मंदिर के बाजू से नहर गुजरती है। इसलिए इस मंदिर को नहरिया बाबा मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है और लोगों की इस मंदिर के प्रति आस्था है। यह मंदिर नहर के पास में स्थित है। इसलिए इस मंदिर को नहरिया बाबा मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि मंदिर में लोगों की इच्छाएं पूरी होती है। इसलिए यहां पर लोग भगवान हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। 


9.मनका दाई मंदिर जांजगीर चांपा 

मनका दाई मंदिर जांजगीर चांपा का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर जांजगीर में खोखरा नाम की जगह पर स्थित है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। यह मंदिर मनका देवी को समर्पित है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर तरीके से बना हुआ है। यहां पर नवरात्रि के समय बहुत भीड़ लगती है। बहुत सारे लोग यहां पर मनका देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है और शांति मिलती है। मंदिर के पास तालाब देखने के लिए मिलता है। अगर आप जांजगीर चांपा घूमने के लिए जाते हैं, तो आप यहां पर भी आकर घूम सकते हैं। यह मंदिर भी बहुत अच्छा है और यहां पर शांति मिलेगी। 


10.माँ मड़वारानी मंदिर 

माँ मड़वारानी मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस पहाड़ी तक जाने का जो रास्ता है। वह कच्चा है। इस मंदिर में जाकर आपको चारों तरफ का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां से आपको हसदेव नदी का दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। 


यह मंदिर बरसात के समय आप घूमने के लिए आ सकते हैं, क्योंकि यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है। यह मंदिर जांजगीर चांपा का एक दर्शनीय स्थल है। यह मंदिर चांपा कोरबा मार्ग पर स्थित है। आप यहां पर अपनी गाड़ी या बस से पहुंच सकते हैं। यहां पर नवरात्रि के समय बहुत भीड़ रहती है। बहुत सारे लोग मडवा माता के दर्शन करने के लिए आते हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.