प्रिय मित्रों आप सभी घूमने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं जब भी घूमने के लिए एक सुंदर वातावरण का पता चले तो हम घूमने निकल जाया करते हैं और हमेशा एक सुंदर स्थान की तलाश में लग जाते है फैमिली, फ्रेंड, रिश्तेदार सबके साथ हम कभी न कभी घूमने के लिए जाते है और हमें आनंद का अनुभव होता है और लोगों के साथ कनेक्ट रहने का एक सुंदर सा मौका मिलता है तो इस सफर को और सुंदर बनाने के लिए 4 सबसे खुबसुरत hill station के बारे में इस पोस्ट में जानेंगे तो सब इस पोस्ट में लास्ट तक बने रहिए
1.जनकपुर नेपाल की खास जगह - Janakpur Nepal
जनकपुर नेपाल का एक खास शहर है और यहां देखी जाने वाली खास जगहों में से एक है। बता दें कि जनकपुर शहर भारत की सीमा से करीब स्थित है जो सीता जी का जन्मस्थान और भगवान राम से उनके विवाह का स्थान माना जाता है। नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए जनकपुर एक बेहद खास जगह है क्योंकि इस शहर में कई तालाब है जो यात्रियों को आकर्षित करते हैं। जनकपुर नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित है जो पर्यटकों के साथ तीर्थयात्रियों के लिए एक पसंदिदा जगह है। यह शहर अपने सुखद मौसम, भव्य उत्सव, मंदिरों की आकर्षक वास्तुकला से सभी को बहुत उत्साहित करता है।
Also read - दुनिया के 13 सबसे गरीब देश poorest countries in the world
2. लुम्बिनी पर्यटन- Lumbini Nepal
हिमालय पर्वत की गोद में बसी खूबसूरत जगह लुंबिनी, गौतम बुद्ध का जन्म स्थल है। यह जगह भारत की सीमा के करीब पाल के रूपन्देही जिले में स्थित है जो बहुत शांत और बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है। लुम्बिनी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जिसके स्तूप और मठ इसे बेहद खास बनाते हैं। इस जगह को सम्राट अशोक के स्मारक स्तंभ के लिए भी जाना-जाता है। नेपाल की यात्रा करने वाले लोग लुम्बिनी शास्त्रों का अध्ययन, धर्म के बारे में जानने और अपने दिल दिमाग को ताजा करने के लिए भी आते हैं। लुंबिनी में गौतम बुद्ध की मां माया देवी के नाम पर मंदिर भी है जिसको मायादेवी मंदिर कहा जाता है, इस मंदिर में माया देवी की मूर्ति भी है।
Also read - New year मानने के लिए best place in dehradun नए साल के लिए देहरादून में सबसे अच्छी जगह
3.इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम International Mountain Museum
इस म्यूजियम में आकर आपको पहाड़ों से जुड़ी कई जानकारी मिलेगी। जिन लोगों को पहाड़ों से खास लगाव है उन्हें यहां एक बार ज़रूर आना चाहिए और पहाड़ों से जुड़े सारे अभियानों के बारे में जानना चाहिए। इस म्यूजियम में हिमालयी पहाड़ों से जुड़े सारे अभियानों के बारे में हर प्रकार के रिकॉर्ड्स मौजूद हैं।
Also read - Best place to visit in deshmber दिसंबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें
4. नगरकोट Nagarkot
अगर आप नेपाल जाने के बाद हिमालय के पर्वतों को और उनकी खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो आपको नगरकोट ज़रूर देखना चाहिए। यह नेपाल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। नागरकोट, मीनार की चोटियों की गोद में बसा हुआ एक छोटा और आकर्षक गांव हैं, जो नेपाल के भक्तपुर जिले में स्थित है।
यहां आप हिमालय के 13 में से 8 हिमालय पर्वतमाला को देख सकते हैं। नगरकोट से आप अन्नपूर्णा, गणेश हिमाल, मनास्लु, लैंगटांग, नुम्बुर, जुगल, एवरेस्ट अन्नपूर्णा, गणेश हिमाल, मानसलू, लंगटांग, नुम्बुर, जुगल, एवरेस्ट और रोलावलिंग पर्वतमाला रोलावलिंग रेंज को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।
यह काठमांडू से मात्र 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां आने वाले पर्यटक यहां से हिमालय पर्वत Himalaya Mountains के खूबसूरत दृश्यों को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। 2000 मीटर की उंचाई पर स्थित नगरकोट उन लोगों के लिए एक परफेक्ट स्थान है, जो प्रकृति प्रेमी हैं। नगरकोट की सबसे खास बात है कि यह नेपाल की राजधानी के बहुत करीब है, जिससे पर्यटकों को यहां आने के लिए ज्यादा समय और पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं।