शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। शिमला अपने मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला, के लिए पूरे देश में जाना जाता है। 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, शिमला देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो हनीमूनर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। ब्रिटिश भारत की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी से प्रसिद्ध यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण की वजह से किसी भी पर्यटक को दोबारा यहां आने पर मजबूर कर देगा। शिमला के ऐतिहासिक मंदिर के साथ-साथ यहां की औपनिवेशिक शैली की इमारतें दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को अपने आकर्षण से मंत्रमुग्ध कर देती है।
पहाड़ों की सुंदरता के अलावा शिमला में घूमने की बहुत सी जगहें हैं जिन्हे आप अपने सूची में शामिल कर सकते हैं। संग्रहालय, थिएटर और औपनिवेशिक लॉज से लेकर चलने के लिए अनोखे रास्ते, चहल-पहल वाले मॉल, गोथिक शैली में बने चर्च और हेरिटेज होटल ये ऐसे स्थान हैं, जहां आप अपने आप को व्यस्त रख सकते हैं। यदि आप खेल के शौकीन हैं, इतिहास में दिलचस्पी रखते है या इनके अलावा आप खरीददारी जैसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको बतातें हैं कि आपको कहां जाना है और क्या करना है। यहां हम आपको शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहे हैं।
शिमला में घूमने की जगह
1. फागू Fagu – यह शिमला के पास में स्थित एक शांत और खूबसूरत गांव है। इस गांव में आपको सेब के कई बागन मिल जाएंगे, इसके अलावा यह गांव अपने बर्फ से ढके हुए पहाड़ों के लिए भी प्रसिद्ध है। आप शिमला में जाकर यहां के गांव की प्राकृतिक सुंदरता के साक्षी हो सकते हैं, और गांव के लोगों के परंपरागत रहन-सहन से वाकिफ हो सकते हैं। आप यहां के सेब के बागान में घूम सकते हैं, और सेब की खेती के बारे में अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा आप बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
2.माल रोड road freight – माल रोड शिमला की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह शिमला की चहल-पहल वाली गली है और यहां पर आपको बहुत सी दुकाने, रेस्टोरेंट्स और कैफे मिल जाएंगे। यहां पर टहलना आपके लिए जबरदस्त माहौल बना सकता है। यहां पर जाकर आप शिमला मैं यादगार के तौर पर कई प्रकार के हैंडीक्राफ्ट और यहां के प्रतीक चिन्हों को खरीद सकते हैं। यह जगह काफी ऐतिहासिक है, इसलिए आपको पुरानी चीजें भी देखने को मिल जाएंगी। यहां पर आप शिमला का प्रसिद्ध भोजन भी खा सकते हैं, जिसका हम आगे जिकर करेंगे, ब्रिटिश काल की बहुत सी चीजें भी आपको माल रोड पर देखने को मिल जाएंगी। यहां पर कई खूबसूरत मॉन्यूमेंट भी स्थित है जो वास्तव में दर्शनीय है।
इन्हें भी देखें :- गिरौदपूरी हैं बाबा का जन्म स्थान Giraudpuri is the birth place of Baba
3.शिमला में घूमने की जगह, रिज Places to visit in Shimla, The Ridge – यह एक गैदरिंग पॉइंट है, जहां पर आने वाले टूरिस्ट और लोकल लोग इकट्ठा होते हैं। अगर आप शांत माहौल में घूमना चाहते हैं, तो यह स्थान आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहेगा। अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाना चाहते हैं, तो भी यह स्थान आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। माल रोड पर स्थित इस स्थान से आपको पहाड़ों का दृश्य बहुत ही मनोरम प्रतीत होता है। आसपास की सुंदरता देखने लायक है, यहां पर बहुत से टूरिस्ट मिलेंगे, जो केवल वातावरण को देखने के लिए आए होंगे। यहां पर आपको माल रोड घूमने के बाद शाम के समय में जाना चाहिए, सूर्यास्त का दृश्य यहां से बहुत ही मनोरम प्रतीत होता है।
4.शिमला के ऐतिहासिक जगह, क्राइस्ट चर्च Shimla's historical place, Christ Church – क्राइस्ट चर्च शिमला की प्रसिद्ध पुरानी स्मारकों में से एक है। यह एक ऐतिहासिक स्मारक है जो कि रिज नाम की जगह पर स्थित है। इस चर्च की वास्तुकला बेहद ही खूबसूरत है और यहां पर बहुत सी कांच वाली खिड़कियां बनाई गई है। इस चर्च की वास्तुकला और स्टाइल की बात करूं तो यह नियो-गोथिक स्टाइल में बनाई गई चर्च है। अंग्रेजों के समय की यह चर्च आज भी चर्चा का विषय है, क्योंकि यह रिज में बेहतरीन लोकेशन पर स्थित है, और फोटोग्राफी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। आपने शिमला गए हुए लोगों की फोटो देखी होगी, तो इसी चर्च के पास में देखी होगी, यह पीले रंग की बेहद खूबसूरत चर्च है।
इन्हें भी पढ़ें :- रायपुर शहर घूमने के लिए मशहूर जगह है Raipur city is a famous place to visit
5.Shimla me Ghumne ki Jagah: पहाड़ियों के रानी के रूप में जाना जाने वाला शिमला भारत के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत शहरों में से एक है। यह हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी है और देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 7238 फीट की ऊंचाई शिमला देवदार, देवदार और ओक के जंगलों से घिरा हुआ है। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत से भरा हुआ शहर है। भारत और विदेश से सालाना हजारों टूरिस्ट शिमला घूमने के लिए आते हैं और शहर की लुभावने वातावरण और अलौकिक सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। शिमला एक ठंडा इलाका है, इसलिए यहां पर ज्यादातर टूरिस्ट गर्मियों में राहत पाने के लिए आते हैं। यहां पर आपको हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़ और बहुत सी प्राचीन इमारतें देकने को मिलती है, जो मिलजुलकर शिमला को घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का सबसे उचित स्थान बनाती है।
1864 से अंग्रेजों के जाने तक शिमला अंग्रेजी शासनकाल के लिए ग्रीष्म काल की राजधानी रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी का मतलब यह है कि अंग्रेज लोग गर्मियों के समय में शिमला में रहकर देश का शासन चलाया करते थे, क्योंकि यह ठंडा इलाका है और यहां पर गर्मीयां नहीं होती। शहर की प्राकृतिक आकर्षणों के बारे बात करें तो यह शहर अपने शानदार झरनों, ऊँची चोटियों, घने हरे भरे जंगलों, बर्फ से ढके पहाड़ों और आश्चर्यजनक परिदृश्य से घिरा हुआ है। यही नहीं शहर अपनी सुखद और सुहावना मौसम के कारण भी पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय रहा है।
6. जाखू हिल – Shimla Tourist Places
जाखू हिल शिमला की प्रसिद्ध पहाड़ियों में से एक है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण प्रसिद्ध है। इस पहाड़ी की ऊंचाई लगभग 2,455 मीटर के आसपास है और यह शिमला की सबसे ऊंची पहाड़ी मानी जाती है। यहाँ एक तरफ से पुरे शहर का भव्य नजारा आता ही, तो दूसरी तरफ हिमालय पर्वत शृंखलाओं की भव्य दृश्य दिखाई देता है। यहां पर जाखू मंदिर भी स्थित है, जो कि भगवान हनुमान को समर्पित बेहद ही खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर में त्योहारों के समय में लोकल लोग इकट्ठा होते हैं, अगर आप शिमला में घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपको जाखू हिल में जरूर जाना चाहिए।
7.शिमला में घूमने की जगह समर हिल – Summer Hill
समर हिल समुद्र तल से 1283 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह पहाड़ियां सिटी सेंटर से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और अपने हरे-भरे नजारे के कारण प्रसिद्ध है, अगर आप प्रकृति में घूमने के शौकीन है तो आपको समरहिल पर जरूर आना चाहिए, यहां पर बहुत से लोग गर्मियों में घूमने के लिए आते हैं, इसलिए इस पहाड़ी का नाम ही समरहिल हो गया है, अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए शिमला में कोई बेहतरीन जगह ढूंढ रहे हैं तो समरहिल आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगी।
आगे पढें :- Turist place damau Dhara water fall rainkhol जलप्रपात दमाऊ दहरा रैनखोल पर्यटक स्थल
8.शिमला में घूमने की जगह कुफरी – Shimla me Ghumne ki Jagah, Kufri
कुफरी शिमला से केवल 16 किलोमीटर की दूरी पर है स्तिथ बेहद ही सुन्दर स्थान है। यह जगह एक चहल-पहल वाला हिल स्टेशन है, जोकि एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। इस हिल स्टेशन पर आप घोड़े की सवारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्क्किंग करने का मनोरंजक एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। कुफरी में घूमने के बाद आपको हिमालय नेचुरल पार्क में जरूर घूमना चाहिए। शिमला में घूमने आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट कुफरी में घूमने के लिए जरूर जाते हैं। अगर आप साहसिक कार्य करने और खेल खेलने के शौकीन हैं, तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।
9.शिमला राज्य संग्रहालय – Shimla State Museum
शिमला जाएं और शिमला का राज्य संग्रहालय ना देखें तो शिमला जाने का स्वाद फीका रह जाता है। यह राज्य संग्रहालय माल रोड पर स्थित है और स्टेट म्यूजियम के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें आप हिमाचल के समृद्ध इतिहास और विरासत के बारे में जान सकते हैं। यहां पर आपको बहुत से पुरानी कलाकृतियां, मूर्तियां और पेंटिंग देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहां के राजा महाराजाओं की तस्वीरें भी आपको शिमला राज्य संग्रहालय में मिल जाएंगी। आप हिमाचल प्रदेश के इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए शिमला राज्य संग्रहालय में जरूर जाएं।
10.शुमला में घूमने की जगह, अनाडेल – Shimla me Ghumne ki Jagah, Annandale
अनाडेल नामक यह जगह शिमला में घूमने की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह जगह अपने ऊंचे देवदार के वृक्षों के लिए जानी जाती है। इसके अलावा अगर आप खेल पसंद व्यक्ति हैं तो भी आपको अनाडेल में जरूर आना चाहिए। यह जगह अपने प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स के कारण जाने जाती है। यहां पर आप पिकनिक भी मना सकते हैं, और आसपास से के दृश्यों की फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यह ऊंचाई पर स्थित एक स्थान है, इससे आसपास के पहाड़ बेहद खूबसूरत प्रतीत होते हैं। अनाडेल में आपको प्राकृतिक सुंदरता भरपूर मिलेगी जहाँ आप अपने परिवार के साथ एक क्वालिटी समय बिता सकते हैं।
11.शिमला के प्रमुख दर्शनीय स्थल, चाडविक फॉल्स – Shimla Tourist Places in Hindi, Chadwick Falls
चाडविक फॉल्स नामक यह जगह अपने सुंदर प्राकृतिक झरनों के लिए जानी जाती है। यह झरने शिमला शहर से केवल 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और आसपास में हरे-भरे जंगल होने के कारण यहां का माहौल बेहद खूबसूरत प्रतीत होता है। यहां पर जंगलों के बीच में स्थित झरने से पानी गिरने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है, और यह स्थान मेडिटेशन के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आसपास के जंगलों में आपको बहुत से लोग मेडिटेशन करते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक शांति और सुंदरता के लिए विख्यात है।
12.शिमला में घूमने की जगह, तत्तापानी – Shimla me Ghumne ki Jagah, Tattapani
तातापानी नामक यह जगह शिमला से केवल 50 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह अपने गर्म लहरों के कारण जानी जाती है और यहां पर आप पानी में डुबकी लगा सकते हैं, और गर्म पानी का आनंद ले सकते हैं। यहां के गर्म झरनों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं। पास में सतलुज नामक बेहद खूबसूरत नदी भी स्थित है, जिसमें आप रिवर राफ्टिंग व अन्य कई प्रकार के साहसिक कार्य कर सकते हैं। अगर आप वाटर एक्टिविटी करने के शौकीन हैं, तो आपको तातापानी नामक इस जगह पर जरूर आना चाहिए।
13.भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान – Indian Institute of Advanced Study
भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान शिमला में स्थित एक वास्तुशिल्प चमत्कार है। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत गार्डन और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ भारत के इतिहास से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेंगी। भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान के अंदर का इंटीरियर बेहद ही खूबसूरत है, आप इसके अंदर टहल के आनंद ले सकते हैं। यह अंग्रेजो के समय की बेहद खूबसूरत बिल्डिंग है जो आकार में यह काफी बड़ी है, और बाहर से फोटोग्राफी के लिए बेहद खूबसूरत रहेगी, आप इसके अंदर टहल सकते हैं। अंदर आपको बहुत से अलग-अलग कमरे भी मिलेंगे, जब आप यहां पर घूमने के लिए जाएंगे, तो आपको ऐसा प्रतीत होगा कि आप 100 – 150 साल पीछे आ चुके हैं।
14.वाइसरीगल लॉज के आसपास के मॉन्यूमेंट – Viceregal Lodge nearby Monuments
वाइसली लौज नाम का स्थान बेहद ही खूबसूरत और औपनिवेशिक काल में बना हुआ एक बेहतरीन इमारत है, जिसमें टहलने के लिए आपको एक गाइड की आवश्यकता होगी। गाइड आपको अच्छे से समझा सकेगा कि कौन सा स्थान किस लिए उपयोग किया जाता था। यहां पर बहुत से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। वाइसरीगल लॉज के आसपास आपको कई मॉन्यूमेंट मिलेंगे, जहां पर आप टहल कर आनंद ले सकते हैं। इस इलाके में घूमने पर आपको ऐसा लगेगा कि आप अपनी औपनिवेशिक काल में किसी बड़े शहर में आए हुए हैं।
15.हिमालयन बर्ड पार्क – Himalayan Bird Park
अगर आप सुंदर पक्षियों को देखने के शौकीन हैं तो आपको हिमालयन बर्ड पार्क में जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको बहुत सुंदर-सुंदर पक्षी दिखाई देंगे, यह स्थान रिज के पास में ही स्थित है। यहां पर आपको कलरफुल मोनल, तीतर और हिमालयन एवीएन वंडर्स नाम के खूबसूरत पक्षी दिखाई देंगे। इस स्थान में प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है और आप यहां पर आकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद ले सकते हैं।
16.शिमला में घूमने की जगह, स्कैंडल प्वाइंट – Shimla me Ghumne ki Jagah, Scandal Point
यह रिज से थोड़ी दूरी पर स्थित वह स्थान है जहां से पहाड़ों का दृश्य बिल्कुल साफ और सुंदर प्रतीत होता है। यहां से आपको बहुत ही खूबसूरत मॉन्यूमेंट भी दिखाई देते हैं, जिससे कि आप शिमला के इतिहास और सुंदरता को एक साथ देख सकते हैं। यह जगह लोगों को देखने के लिए और फोटोग्राफी के लिए भी बहुत ही बेहतरीन रहेगी। यहां से शिमला की प्राकृतिक सुंदरता झलकती है।
17.शिमला के खूबसूरत जगह, हरी घाटी Beautiful place of Shimla, Green Valley – ग्रीन वैली नामक प्रसिद्ध जगह आपको कुफरी में मिलेगी, यहां का माहौल बहुत ही मनोरम है, और यहां पर बहुत से टूरिस्ट आते हैं। यहां पर घने जंगल है, जिनके अंदर आप जा सकते हैं। लेकिन यह खतरनाक जंगल भी है और जंगलों के अंदर आपको खूबसूरत पानी के झरने भी मिलेंगे। इसके अलावा आपको यहां पर खूबसूरत घास के मैदान मिलेंगे, इसलिए यह जगह हरी घाटी के नाम से प्रसिद्ध है।
18.शिमला के पर्यटन स्थल, मशोबरा Tourist places of Shimla, Mashobra – मशोबरा शिमला के पास में स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने सेब के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का माहौल बेहद ही खूबसूरत रहता है, और तापमान बिल्कुल ठंडा रहता है।
इस स्थान पर आप सेब के बागानों में जाकर सेब की खेती को देख सकते हैं, और आम जनता से मिल सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आसपास की ग्रीनरी में आप टहल सकते हैं, और इस हिल स्टेशन का आनंद ले सकते हैं। यह हिल स्टेशन फोटोग्राफी के लिए भी बहुत ही मशहूर है। बहुत सी प्री वेडिंग फोटोशूट और हनीमून के फोटोशूट मशोबरा में होते हैंइसके अलावा आपको यहां पर खूबसूरत घास के मैदान मिलेंगे, इसलिए यह जगह हरी घाटी के नाम से प्रसिद्ध है।
इन्हें भी पढ़ें:- सावन के महीने में क्यों हजारों की संख्या में आते है लोग कनकी धाम में (कांकेश्वर महादेव)